Delhi News: गर्भवती भैंस के पेट से निकलीं 66 धातु, मिला नया जीवन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक गर्भवती भैंस के पेट से 66 नुकीली धातु निकाली गई। पशु चिकित्सकों की टीम ने जटिल सर्जरी कर भैंस की जान बचाई। भैंस को जटिल स्थिति में क्लिनिक लाया गया था। सफल ऑपरेशन के बाद भैंस की हालत में सुधार हुआ है।

Delhi News: गर्भवती भैंस के पेट से निकलीं 66 धातु, मिला नया जीवन

Delhi News: ऊना, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में गर्भवती भैंस के पेट से 66 नुकीली धातु निकाली गई हैं। पशु चिकित्सकों की टीम ने जटिल सर्जरी कर भैंस की जान बचा ली। यह ऑपरेशन ऊना जिले के लालरी स्थित पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक में किया गया। पशु चिकित्सकों ने 9 माह की गर्भवती भैंस के पेट से कीलें, तार और धातु के छोटे-छोटे टुकड़े निकाले, जिन्हें उसने निगल लिया था।जिले के हरोली उपमंडल के बरेवाल गांव निवासी पशुपालक करनैल सिंह अपनी भैंस को क्लिनिक लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भैंस करीब 10 दिनों से चारा नहीं खा रही थी और सुस्त व बीमार लग रही थी।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत रनौत ने बताया कि विस्तृत चिकित्सीय जांच, खून की जांच और अल्ट्रासाउंड से पुष्टि हुई कि भैंस के पेट में बड़ी संख्या में धातु की अन्य वस्तुएं मौजूद थीं।भैंस की गंभीर हालत को देखते हुए पशुपालक को तुरंत सर्जरी कराने की सलाह दी गई। इसके बाद डॉ. निशांत रनौत, डॉ. नवनीत शर्मा, डॉ. शिल्पा रनौत और डॉ. स्टेफनी प्रधान की टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर भैंस के पेट से कुल 66 नुकीली धातु की वस्तुएं निकाल दीं। इसके बाद भैंस की हालत में सुधार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।