डॉक्टरों ने महिला के पेट से सर्जिकल कैंची निकाली

Oct 19, 2024 08:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल में डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से 12 साल पुरानी सर्जिकल कैंची निकालकर उसे नया जीवन दिया। महिला के अपेंडिक्स ऑपरेशन के दौरान कैंची पेट में रह गई थी। जांच के बाद, डॉक्टरों ने...

डॉक्टरों ने महिला के पेट से सर्जिकल कैंची निकाली

गंगटोक, एजेंसी। एसटीएनएम अस्पताल के डॉक्टरों ने एक महिला के पेट में 12 साल से मौजूद सर्जिकल कैंची निकालकर उसे नया जीवनदान दिया है। एसटीएनएम अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. सुरेश मदन राय ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि 12 साल पहले एसटीएनएम अस्पताल में अपेंडिक्स का ऑपरेशन होने के दौरान महिला के पेट में कैंची रह गई थी। अपेंडिक्स ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में कैंची रह जाने के मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों और एसटीएनएम के डॉक्टरों की एक समिति गठित की गई। जांच में पाया कि अपेंडिक्स ऑपरेशन के बाद भी महिला को दर्द हो रहा था। महिला के परिजन उसे एसटीएनएम अस्पताल लेकर आए। एक्स-रे में उसके पेट में सर्जिकल कैंची पाई गई। डॉक्टरों ने गुरुवार को महिला के पेट से कैंची निकालने के लिए ऑपरेशन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।