खामेनेई को मशहद में दफनाया जाएगा
Mar 04, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ईरानी मीडिया ने बताया कि अयातुल्ला अली खामेनेई, जो अमेरिका और इजरायली हमलों में मारे गए, को मशहद में दफनाया जाएगा। खामेनेई ने 36 वर्षों तक ईरान का नेतृत्व किया और मशहद उनके लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके पिता को भी वहीं दफनाया गया था। दफनाने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई।

ईरानी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि अमेरिका और इजरायली हमलों में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को पवित्र शहर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। समाचार एजेंसी 'फार्स' ने अनुसार खामेनेई, जिन्होंने 36 वर्षों तक ईरान का नेतृत्व किया, मूल रूप से मशहद के रहने वाले थे। यह ईरान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जहां उनके पिता को भी इमाम रजा दरगाह में दफनाया गया। हालांकि, खामेनेई को दफनाने की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



