
भाजपा सांसद कंगना की याचिका पर सुनवाई आज
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान कंगना रनौत की आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला रद्द करने से...
कृषि कानूनों के खिलाफ वर्ष 2020-21 में हुए किसानों के प्रदर्शन के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में भाजपा सांसद कंगना रनौत की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया था। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ भाजपा नेता रनौत की याचिका पर सुनवाई करेगी। सांसद कंगना ने मानहानि के उस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जो उनके उस रीट्वीट से उपजा है जिसमें अब निरस्त हो चुके कृषि कानूनों के खिलाफ 2020-21 के किसानों के प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी के बारे में उनकी अपनी टिप्पणी शामिल थी।

रनौत पर मानहानि का यह मामला 73 साल की महिंदर कौर ने 2021 में दर्ज कराया था, जो पंजाब के बठिंडा जिले के बहादुरगढ़ जांडियान गांव निवासी हैं। इस मामले में, बठिंडा की एक अदालत में शिकायतकर्ता कौर की ओर से दाखिल शिकायत में कहा गया है कि अभिनेत्री ने एक रीट्वीट में उनके खिलाफ झूठे आरोप और टिप्पणियां कीं और कहा कि वह वही ‘दादी यानी बिलकिस बानो हैं, जो शाहीन बाग में हुए विरोध-प्रदर्शन का हिस्सा थीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


