असम की याचिका पर शीर्ष कोर्ट में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट बुधवार को असम सरकार की याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत देने के तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। खेड़ा ने असम के सीएम की पत्नी पर कई पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था। सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।

सुप्रीम कोर्ट असम सरकार की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा। याचिका में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत देने के तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। खेड़ा ने असम के सीएम की पत्नी पर कई पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था। तेलंगाना हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल को कुछ शर्तों के साथ खेड़ा को एक सप्ताह की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दे दी और उन्हें संबंधित अदालत के समक्ष आवेदन दायर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया। असम सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अधिवक्ता शुभोदीप रॉय के माध्यम से रविवार को शीर्ष अदालत में याचिका दायर की।
न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ए. एस. चंदुरकर की पीठ 15 अप्रैल को इस याचिका पर सुनवाई करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


