Supreme Court to Deliver Interim Order on Waqf Amendment Act 2025 on September 15 वक्फ अधिनियम संबंधी याचिका पर आदेश 15 को, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSupreme Court to Deliver Interim Order on Waqf Amendment Act 2025 on September 15

वक्फ अधिनियम संबंधी याचिका पर आदेश 15 को

सुप्रीम कोर्ट 15 सितंबर को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 पर रोक लगाने की मांग वाली कई याचिकाओं पर अंतरिम राहत का आदेश सुनाएगा। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की पीठ ने 22 मई को फैसला सुरक्षित रखा था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 13 Sep 2025 08:22 PM
share Share
Follow Us on
वक्फ अधिनियम संबंधी याचिका पर आदेश 15 को

सुप्रीम कोर्ट वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 पर रोक लगाने की मांग वाली कई याचिकाओं पर अंतरिम राहत के मुद्दे पर 15 सितंबर को अपना आदेश सुनाएगा। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह की पीठ ने 22 मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। वक्फ अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थीं। सुनवाई के दौरान, केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने गैर-मुसलमानों को वक्फ बनाने से रोकने वाले प्रावधान के बारे में दलील दी थी। दूसरी ओर इस अधिनियम को चुनौती देने वाली कई याचिकाएं दायर की गईं थीं।

याचिकाओं में तर्क दिया गया कि यह मुस्लिम समुदाय के प्रति भेदभावपूर्ण है और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।