कैडेट्स की हालत पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट ने सैन्य प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांगता का सामना कर रहे कैडेटों की स्थिति पर स्वत: संज्ञान लिया है। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ करेगी।...

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने सैन्य प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांगता से जूझ रहे कैडेटों की दुर्दशा पर स्वत: संज्ञान लिया है। न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ सोमवार को इस मामले पर सुनवाई करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में कैडेट्स के मुद्दे को उठाया गया था। इसके बाद यह मामला 12 अगस्त को दर्ज किया गया। ये कैडेट कभी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) जैसे देश के शीर्ष सैन्य संस्थानों में प्रशिक्षण का हिस्सा थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1985 से अब तक लगभग 500 अधिकारी कैडेट्स को प्रशिक्षण के दौरान हुई विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता के कारण चिकित्सा आधार पर सैन्य संस्थानों से बाहर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




