‘थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम सही दिशा में जारी’

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि अधिकतर राज्यों में पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य सही दिशा में चल रहा है। न्यायालय ने केंद्र सरकार से धनराशि आवंटित करने पर विचार करने को कहा। मामले की सुनवाई 22 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

‘थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम सही दिशा में जारी’

सुप्रीम कोर्ट को बुधवार को बताया गया कि अधिकतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य सही दिशा में किए जा रहे हैं। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए धनराशि आवंटित करने के राज्यों के अनुरोध पर विचार करेगी। शीर्ष अदालत थानों में चालू सीसीटीवी कैमरों के अभाव से जुड़े मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही थी। मामले में न्यायमित्र के तौर पर अदालत की मदद कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने कहा कि 28 अप्रैल के आदेश का पालन करते हुए उन्होंने छह मई को केंद्र सरकार सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ छह मई को एक बैठक करके अदालत में रिपोर्ट दाखिल की।

न्यायमित्र ने कहा कि काम सही दिशा में जारी है। उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों को सुलझाने की जरूरत है और वह जून या जुलाई में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई 22 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।