शीर्ष कोर्ट ने अनुवाद की खराब गुणवत्ता पर चिंता जताई

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी सहायता अपीलों में दस्तावेजों के खराब अनुवाद पर चिंता जताई। कोर्ट ने हाईकोर्ट्स को निर्देश दिया कि वे इस मुद्दे की गंभीरता से जांच करें और चार सप्ताह में निर्णय लें। जस्टिस करोल और जस्टिस सिंह ने अनुवाद की गुणवत्ता में सुधार के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को मंजूरी दी।

शीर्ष कोर्ट ने अनुवाद की खराब गुणवत्ता पर चिंता जताई

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कानूनी सहायता मामलों में अपील दायर करने के लिए दस्तावेजों के खराब अनुवाद पर चिंता जताई। शीर्ष अदालत ने देश भर के हाईकोर्ट को निर्देश दिया कि वे इस मुद्दे की गंभीरता से जांच करें और चार सप्ताह में इस पर निर्णय लें। जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह की पीठ ने कानूनी सहायता अपील दायर करने के लिए रिकॉर्ड के अनुवाद और भेजने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को मंजूरी देते हुए यह निर्देश पारित किया। पीठ ने कहा कि हम यह देख रहे हैं कि अनुवाद की खराब गुणवत्ता ने हाल ही में कई मौकों पर इस कोर्ट का ध्यान खींचा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि इस संबंध में किसी प्रकार के संरचनात्मक बदलाव की जरूरत है।

संबंधित हाईकोर्ट इस मुद्दे की गंभीरता से जांच करें और एक समय-सीमा के भीतर, यानी चार सप्ताह से अधिक नहीं, इस पर निर्णय लें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।