उपदेश के अलावा आपने क्या शोध किया : शीर्ष कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने खाद्य सुरक्षा उपायों पर जनहित याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता से सवाल किया कि उन्होंने इसे दायर करने से पहले क्या शोध किया। याचिकाकर्ता ने कहा कि यह मुद्दा देश के हर नागरिक को प्रभावित करता है। कोर्ट ने अधिकारियों से राष्ट्रीय कार्य बल गठित करने का अनुरोध किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को खाद्य सुरक्षा उपायों को लेकर जनहित याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता से पूछा कि उपदेश देने के अलावा आपने इसे दायर करने से पहले क्या शोध किया है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित याचिकाकर्ता से कहा कि उपदेशों के अलावा आपके क्या दावे हैं और इस याचिका को दायर करने से पहले आपने क्या शोध किया है? याचिकाकर्ता ने कहा कि जनहित याचिका एक ऐसे मुद्दे को उठाती है, जो देश में लगभग हर किसी को प्रभावित करता है और यह असुरक्षित, दूषित और खतरनाक भोजन से संबंधित है।
याचिकाकर्ता ने कहा कि इससे लगभग हर नागरिक प्रभावित हो रहा है। अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए पीठ ने कहा कि वह विस्तृत आदेश सुनाएगी। याचिका में अधिकारियों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वे सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में एक राष्ट्रीय कार्य बल/समिति का गठन करें, जो देशभर में खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन उपायों की निगरानी करे और उनका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


