Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSupreme Court Protects Election Expert Sanjay Kumar from Arrest Amid Controversial FIRs
चुनाव विशेषज्ञ को गिरफ्तारी से संरक्षण

चुनाव विशेषज्ञ को गिरफ्तारी से संरक्षण

संक्षेप:

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव विशेषज्ञ संजय कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया है। यह संरक्षण महाराष्ट्र मतदाता सूची से संबंधित गलत सूचना फैलाने के आरोप में दायर की गई प्राथमिकी के खिलाफ है। मुख्य...

Aug 25, 2025 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव विशेषज्ञ संजय कुमार के खिलाफ दायर दो प्राथमिकी में उन्हें गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया है। यह प्राथमिकी निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र मतदाता सूची से संबंधित गलत सूचना सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में दर्ज कराई गई थी। मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा और वकील सुमीर सोढ़ी की दलीलों पर गौर किया कि चुनाव विश्लेषक द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। सीजेआई ने कहा कि नोटिस जारी करें। इस बीच, कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विकासशील समाज अध्ययन केंद्र (सीएसडीएस) में लोकनीति के सह-निदेशक कुमार ने महाराष्ट्र में अपने खिलाफ दर्ज दो प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध करते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया है।