कोर्ट के आदेश पर बंगाल में दो नाम मतदाता सूची में जोड़े गए
कोलकाता में न्यायिक फैसले के बाद 27 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दो नाम जोड़े गए हैं। इनमें कांग्रेस के महताब शेख और मोत्तकिन आलम शामिल हैं, जिन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया रोक दी गई है।

कोलकाता, एजेंसी। बंगाल में न्यायिक फैसले के बाद विचाराधीन 27 लाख मतदाताओं को सूची में जगह नहीं दी गई है और नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी बंद कर दी गई है। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दो नाम जोड़े गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मतदाता सूची में जिन दो व्यक्तियों के नाम वापस जोड़े गए हैं, उनमें फरक्का से कांग्रेस उम्मीदवार महताब शेख और पूर्व विधायक मोत्तकिन आलम शामिल हैं। आलम ने नाम दोबारा सूची में दर्ज होने के बाद मानिकचक से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने काम रोक दिया गया है।
हालांकि, नाम हटाने के खिलाफ अपील सुनने के लिए प्रस्तावित 19 न्यायाधिकरण ने अब भी कार्य करना शुरू नहीं किया है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार तक न्यायाधिकरणों के समक्ष सुनवाई के लिए दो लाख से अधिक आवेदन ऑनलाइन दाखिल किए जा चुके थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


