सीजेआई ने संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि दी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के जजों ने डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीजेआई ने आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों और मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया। उन्होंने आंबेडकर की विरासत को महत्वपूर्ण बताया।

सीजेआई ने संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि दी

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जज ने मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती के मौके पर शीर्ष अदालत परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीजेआई सूर्यकांत ने संवाददाताओं से बातचीत में आंबेडकर को याद करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि हम डॉ. आंबेडकर को बहुत सम्मान के साथ याद करते हैं। समानता, बंधुत्व, मौलिक अधिकार और अन्य संवैधानिक मूल्यों को याद रखना तथा उनके (आंबेडकर) द्वारा परिकल्पित संवैधानिक अधिकारों को बनाए रखना ही उन्हें हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। उन्होंने संविधान निर्माता की अमिट विरासत पर भी प्रकाश डाला। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश को एक ‘सर्वसमावेशी और व्यापक संविधान’ प्रदान किया, जिसे हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।