बीसीसीआई संबंधी जनहित याचिका खारिज

Jan 22, 2026 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका को 'बेकार' बताते हुए खारिज कर दिया, जिसमें प्रसार भारती से बीसीसीआई को 'टीम इंडिया' कहने से रोकने का अनुरोध किया गया था। कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा और कहा कि वकील को अदालत पर बोझ नहीं डालना चाहिए।

बीसीसीआई संबंधी जनहित याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक जनहित याचिका को 'बेकार' बताते हुए खारिज कर दिया। याचिका में प्रसार भारती को बीसीसीआई की क्रिकेट टीम को 'टीम इंडिया' कहने से रोकने का अनुरोध किया गया था। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के 8 अक्तूबर के आदेश को बरकरार रखा। हाईकोर्ट ने भी वकील रीपक कंसल की जनहित याचिका खारिज कर दी थी। पीठ ने कहा कि आप बस घर बैठकर याचिका का मसौदा बनाना शुरू कर दें। इस सब में क्या दिक्कत है? अदालत पर बोझ न डालें। याचिका में दावा किया गया कि एक निजी संस्था होने के नाते, बीसीसीआई को 'टीम इंडिया' नहीं कहा जाना चाहिए, ''खासकर तब जब भारत सरकार से कोई मंजूरी नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।