राशि जमा करने का समय बढ़ाने को हाईकोर्ट जाए स्पाइसजेट
कलानिधि मारन और केएएल एयरवेज विवाद नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को स्पाइसजेट से कहा कि वह मीडिया कारोबारी कलानिधि मारन एवं केएएल एयरवेज के साथ जारी कानूनी विवाद के सिलसिले में 144 करोड़ रुपये जमा करने के लिए समय बढ़ाने की अर्जी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करें। न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने स्पाइसजेट की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी द्वारा दी गई इस दलील पर गौर किया कि पश्चिम एशिया में जारी संकट ने एयरलाइन के संचालन और वित्तीय स्थिति पर असर डाला है। हाल में सरकार द्वारा विमानन कंपनियों के लिए शुरू किए गए 5,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का हवाला देते हुए रोहतगी ने राशि जमा करने के लिए तीन महीने का समय देने का अनुरोध किया था।
हालांकि, शीर्ष अदालत ने समय देने से इनकार कर दिया और स्पाइसजेट को हाईकोर्ट में अपील करने को कहा। पीठ ने टिप्पणी की कि पश्चिम एशिया संकट से पहले क्या हुआ था? पांच मई को जो कुछ हुआ (वित्तीय सहायता की घोषणा) उसे समय सीमा बढ़ाने का आधार नहीं बनाया जा सकता। सुनवाई के दौरान रोहतगी ने कहा कि निजी हित को जनहित के आगे झुकना होगा। मेरे पास हजारों कर्मचारी हैं। केएएल एयरवेज की ओर से पेश वकील ने समय सीमा बढ़ाने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि अपील की आड़ में समीक्षा की अनुमति नहीं दी जा सकती।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


