Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSupreme Court Delays Hearing on Meta Platforms and WhatsApp s Petition Until February 23
मेटा-व्हाट्सऐप संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित

मेटा-व्हाट्सऐप संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित

संक्षेप:

सुप्रीम कोर्ट ने मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक और व्हाट्सऐप की याचिकाओं पर सुनवाई 23 फरवरी तक स्थगित कर दी है। यह याचिकाएं गोपनीयता नीति पर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के सीसीआई के आदेश के खिलाफ हैं। सुनवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिबल की अस्वस्थता के कारण स्थगन किया गया।

Feb 09, 2026 04:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सुप्रीम कोर्ट ने मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक और व्हाट्सऐप की याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार को 23 फरवरी तक स्थगित कर दी। याचिकाएं गोपनीयता नीति को लेकर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश के खिलाफ दाखिल की गई हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया की पीठ से कहा गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिबल अस्वस्थ हैं और इसलिए सुनवाई स्थगित कर दी जानी चाहिए। पीठ ने कहा कि वह अंतरिम आदेश पारित करने के लिए दायर याचिकाओं पर 23 फरवरी को सुनवाई करेगी। उसने उस एक वादी को मामले में पक्षकार बनाए जाने की अनुमति दी जिसका प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दातार कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें