मेरी अदालत में दुर्व्यवहार मत कीजिए, कड़ी कार्रवाई करेंगे : सीजेआई

Feb 23, 2026 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ता मैथ्यूज नेदुमपरा को उनकी बेवजह की टिप्पणी पर फटकार लगाई। सीजेआई ने कहा कि अदालत में दुर्व्यवहार नहीं सहा जाएगा और चेतावनी दी कि अगर व्यवहार नहीं सुधारा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नेदुमपरा ने अडानी और अंबानी के मामलों की सुनवाई पर सवाल उठाया था।

मेरी अदालत में दुर्व्यवहार मत कीजिए, कड़ी कार्रवाई करेंगे : सीजेआई

सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान बेवजह की टिप्पणी करने पर मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ता मैथ्यूज नेदुमपरा को जमकर फटकार लगाई। सीजेआई ने उनकी टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा, मेरी अदालत में दुर्व्यवहार मत कीजिए, आपने अपना व्यवहार नहीं सुधारा को कड़ी कार्रवाई करेंगे। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत कोलेजियम सिस्टम को चुनौती देने और राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग को बहाल करने की मांग से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। सीजेआई ने कहा की ऐसी कोई याचिका रजिस्ट्री में लंबित नहीं है। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता मैथ्यूज नेदुमपरा ने कहा ‘जब अडानी और अंबानी से जुड़े मामलों के लिए संविधान पीठ गठित की जाती है, लेकिन आम आदमी से जुड़े मामलों की सुनवाई नहीं हो रही।’

सीजेआई अधिवक्ता नेदुमपरा की इस दलील पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हमारी अदालत में दुर्व्यवहार मत कीजिए। नेदुमपरा जी, आपने मुझे चंडीगढ़ में देखा है। दिल्ली में देखा है। मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं, सावधान रहिए। मैं आपको आगाह कर रहा हूं। पिछले वर्ष तत्कालीन चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने भी याचिका सूचीबद्ध कराने के आग्रह पर नेदुमपरा को टोका था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।