सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही रद्द की

Apr 06, 2026 10:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने एक साल और छह महीने के बच्चे के ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि मामले को आगे बढ़ाना न्यायालय की प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। चिकित्सक ने सही प्रक्रिया का पालन किया और किसी दुर्भावना का आरोप नहीं था।

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने डेढ़ साल के एक बच्चे का ऑपरेशन करने वाले एक डॉक्टर के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही सोमवार को रद्द कर दी। अदालत ने कहा कि मामले को जारी रखना न्यायालय की प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि आपराधिक कानून ने डॉक्टरी पेशेवरों को हमेशा आम व्यक्तियों से अलग स्थान दिया है। पीठ ने कहा कि इस मामले में चिकित्सक के खिलाफ किसी दुर्भावना का आरोप नहीं है और इस बात को लेकर कोई विवाद नहीं है कि चिकित्सकीय प्रक्रिया करने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए थे।

इसके अलावा, चिकित्सकीय राय यह है कि चिकित्सक ने जो तरीका अपनाया, वह ऐसी चिकित्सकीय आपात स्थिति से निपटने के लिए मान्य विकल्पों में से एक है। शीर्ष अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही जारी रखना अदालत की प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा और इसलिए न्याय के उद्देश्य को पूरा करने के लिए इसे रद्द किया जाना चाहिए। मामले के अनुसार, बच्चे के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चिकित्सक ने उसके बेटे की 'आर्किडेक्टोमी' (अंडकोष निकालने के लिए ऑपरेशन) प्रक्रिया के लिए उनसे अनुमति नहीं ली थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।