खेल : देवदत्त-कोहली को रन बनाने के मौके दिए : विटोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डेनियल विटोरी ने आरसीबी के खिलाफ अपनी टीम की गेंदबाजी को खराब बताया। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को रन बनाने के कई मौके दिए। सनराइजर्स ने 201 रन बनाए, लेकिन आरसीबी ने 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

खेल : देवदत्त-कोहली को रन बनाने के मौके दिए : विटोरी

बेंगलुरु, एजेंसी। सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपनी टीम की गेंदबाजी को खराब बातते हुए कहा कि गेंदबाजों ने विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को रन बनाने के काफी मौके दिए। सनराइजर्स ने सत्र के पहले मैच में नौ विकेट पर 201 रन बनाए लेकिन आरसीबी ने लक्ष्य 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। विटोरी ने शनिवार को मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, आपको गेंदबाजी से अच्छी शुरुआत की जरूरत थी जो फिल सॉल्ट का विकेट लेकर की भी, लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके। हमने अनुशासित गेंदबाजी नहीं की।

विराट और पडिक्कल को रन बनाने के काफी मौके दिए जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमने आरसीबी की गेंदबाजी से काफी कुछ सीखा लेकिन उस पर अमल नहीं कर सके। आईपीएल में हर मैच काफी अहम होता है, खासकर शुरुआती मैच। ऐसे में कोताही नहीं बरती जा सकती।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।