शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध किया
नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में समर फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक एंड डांस का आयोजन हुआ। शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली के वायलिन वादक डॉ. संतोष नाहर से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नीला सिन्हा रॉय की गायकी ने संगीत प्रेमियों की सराहना बटोरी। मौका सभी के लिए निःशुल्क है।

नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में गुरुवार को समर फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक एंड डांस का आयोजन किया। इसमें शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली के वायलिन वादक डॉ. संतोष नाहर के वादन से हुई। इसके बाद हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका नीला सिन्हा रॉय ने अपनी प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों की खूब सराहना बटोरी। इसका आयोजन आईआईसी के सीडी देशमुख ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है। उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। शाम छह बजे भुवनेश्वर के कलाकार सौरव मोहंती ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
इसके बाद शाम सात बजे चेन्नई की नृत्यांगना संध्या ईश्वर भरतनाट्यम की प्रस्तुति देंगी।
लेखक के बारे में
Taranjeet Kaurशॉर्ट बायो : तरनजीत कौर पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में कला एवं संस्कृति, स्वास्थ्य और गुरुद्वारा से संबंधित खबरें करती हैं।
परिचय एवं अनुभव
तरनजीत कौर को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कला एवं संस्कृति, गुरुद्वारा और स्वास्थ्य टीम का हिस्सा हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग खबरें की हैं।
करियर का सफर (टीवी से प्रिंट पत्रकारिता)
तरनजीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत आजाद न्यूज से शुरुआत की थी। इसके बाद महुआ न्यूज, साधना न्यूज, जी न्यूज, इंडिया न्यूज और पीटीसी न्यूज में अपनी सेवाएं दी। इसके बाद प्रिंट पत्रकारिता में आईं। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। इन सभी राष्ट्रीय चैनलों में एंटरटेनमेंट और हेल्थ व्यू बीट की ख़बरों को संभाला है और बतौर सीनियर प्रोड्यूसर और एंकर काम किया है । इसके बाद पंजाबी भाषा के न्यूज़ चैनल पीटीसी न्यूज़ नेटवर्क से जुड़ीं और अब हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ी हूँ।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएचएमस (बैक्सन होम्योपैथिक मैडिकल कॉलेज), पीजी डिप्लोमा इन रेडियो एंड टेलीविजन प्रोडक्शन (भारतीय विद्या भवन)
विशेषज्ञता
दिल्ली की स्वास्थ्य और कला एवं संस्कृति से जुड़े मुद्दों की कवरेज। सिख समुदाय से जुड़े विषय, गुरुद्वारा प्रबंधन, सांस्कृतिक आयोजन और विशेष कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग। कई महत्वपूर्ण इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट और विशेष पैकेज। विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित, डिजिटल मीडिया व न्यूज़ प्रोडक्शन से संबंधित प्रशिक्षण प्रमाणपत्र।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


