ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीदिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश, 24 फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट

दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश, 24 फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार की शाम उस वक्त लोगों ने बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत ली जब मौसम ने अचानक करवट बदली। अचानक आई धूल भरी आंधी से लोग अस्त-व्यस्त हो गए। आलम यह था कि धूल की वजह से...

rain in delhi
1/ 3rain in delhi
rain in delhi
2/ 3rain in delhi
Rain in Delhi
3/ 3Rain in Delhi
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम। Fri, 06 Apr 2018 08:42 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार की शाम उस वक्त लोगों ने बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत ली जब मौसम ने अचानक करवट बदली। अचानक आई धूल भरी आंधी से लोग अस्त-व्यस्त हो गए। आलम यह था कि धूल की वजह से वाहन चालकों को दिन में गाडि़यों की लाइट्स जलानी पड़ी। वहीं, मौसम खराब होने की वजह से दिल्ली आ रही 24 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया।

तेजी आंधी के चलते शाम होने से पहले ही अंधेरा छा गया और लोगों को गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ी। गौरतलब है कि लगातार तेज़ बढ़ती गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। लेकिन, इस बारिश के बाद जरूर दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत मिली है।

वहीं हरियाणा के रेवाड़ी में हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरने की भी सूचना है। जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी में दिन में बादल इस कदर छाए कि शाम चार बजे के आसपास अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर निकालना पड़ा। इस बीच जिले में कई स्थानों पर हल्की बरसात हुई।

बता दें कि बुधवार को दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया था। गुरुवार को भी औसत तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। औसत न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पालम सबसे गर्म रहा। स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले कुछ दिनों में मानसून पूर्व हलचलें तेज होंगी जो गर्मी से राहत दिलाएंगी। मध्य पाकिस्तान और पंजाब में इस समय चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें