कमरे के गर्म तापमान से हृदय रोग का खतरा
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने 65 साल से अधिक उम्र के लोगों पर अध्ययन किया। विशेषज्ञों का कहना है कि रात में कमरे का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने से बुजुर्गों के दिल की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। गर्मी दिल को आराम करने की प्रक्रिया में बाधा डालती है।

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया अध्ययन 65 साल से अधिक उम्र के लोगों के डाटा किया विश्लेषण फिटनेस ट्रैकर और सेंसर की मदद से दिल पर रखी नजर क्वींसलैंड, एजेंसी। सर्दियों में लोग ठंड से बचने के लिए रूम हीटर से कमरा गर्म कर लेते हैं, ताकि नींद अच्छी आए। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि यह आदत हमारे दिल के लिए हानिकारक हो सकती है। इस संबंध में ऑस्ट्रेलिया में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, अगर रात में सोते समय कमरे का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहता है, तो यह बुजुर्गों के दिल के लिए खतरनाक हो सकता है।
यह गर्मी दिल को रात के समय मिलने वाले जरूरी आराम और रिकवरी की प्रक्रिया में बाधा डालती है। विशेषज्ञों ने 65 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों पर यह अध्ययन किया गया। उन्होंने फिटनेस ट्रैकर और कमरे में लगे विशेष सेंसर की मदद से चार महीने तक उनकी नींद और दिल की धड़कनों पर नजर रखी। इस अध्ययन का उद्देश्य यह समझना था कि घर के सामान्य वातावरण में बढ़ती गर्मी हमारे दिल पर कैसा असर डालती है। जब हमारा कमरा बहुत गर्म होता है, तो हमारा शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करने लगता है। ऐसे में दिल को शरीर की गर्मी बाहर निकालने के लिए खून को त्वचा की ओर पंप करना पड़ता है, जिससे दिल की धड़कन तेज हो जाती है। दिन के समय तो शरीर इसे झेल लेता है, लेकिन नींद के दौरान घंटों तक दिल पर यह दबाव बना रहना सेहत के लिए बुरा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि बुजुर्गों, खासकर जिन्हें पहले से दिल की बीमारी या डायबिटीज है, उनके लिए कमरे का तापमान नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। बॉक्स - कुछ बातों का रखें ध्यान विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में कमरे का तापमान बहुत ज्यादा न बढ़ने दें और हीटर का इस्तेमाल सीमित करें। कमरे में अच्छी वेंटिलेशन रखें, ताकि हवा ठंडी और ताजी बनी रहे। हल्के और ढीले कपड़े पहनें, ताकि शरीर गर्म रहे लेकिन दिल पर ज्यादा दबाव न पड़े। गर्मियों में भी दिन में कमरे के पर्दे बंद रखें, ताकि रात तक कमरा ज्यादा गर्म न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


