ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीमयूर विहार में छत से छलांग लगाकर बीटेक के छात्र ने की खुदकुशी

मयूर विहार में छत से छलांग लगाकर बीटेक के छात्र ने की खुदकुशी

यमुनापार के मयुर विहार इलाके में सोमवार दोपहर बीटेक के 22 वर्षीय एक छात्र ने घर की छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान अर्चित नेगी के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट...

मयूर विहार में छत से छलांग लगाकर बीटेक के छात्र ने की खुदकुशी
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 05 Dec 2017 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुनापार के मयुर विहार इलाके में सोमवार दोपहर बीटेक के 22 वर्षीय एक छात्र ने घर की छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान अर्चित नेगी के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसके चलते खुदकुशी करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। चूंकि परीक्षा में कम नंबर आने के कारण वह कुछ परेशान था। इस आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि नंबर कम आने के कारण उसने खुदकुशी की होगी।

बहरहाल पुलिस सभी पहलुओं को धयान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक अर्चित परिवार सहित मयूर विहार फेज-एक के एफ पॉकेट में रहता था। उसके परिवार में माता-पिता और बहन है। वह 12वीं कक्षा में स्कूल का टॉपर था। फिलहाल वह दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। अक्टूबर माह में उसकी परीक्षाएं थीं। कुछ दिनों पूर्व उनका परिणाम आया था।

इसमें उसके कम नंबर आए थे। इस बात को लेकर वह परेशान चल रहा था। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वह कॉलेज से लौटा। इसके बाद खाना खाया और फिर घर की छत पर जाकर उसने गली में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस शव को कब्जे में लिेया। मामले की जांच में जुटी पुलिस छात्र के परिजनों व जानकारों से पूछताछ कर कारणों का पता लगाने में जुटी हे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें