एलबीएस अस्पताल का होगा कायाकल्प

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

-मरीजों की सुरक्षा के लिए अस्पताल की इमारत को मजबूत बनाने के लिए मरम्मत होगीनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा के लिए ढांचागत...

 एलबीएस अस्पताल का होगा कायाकल्प

-मरीजों की सुरक्षा के लिए अस्पताल की इमारत को मजबूत बनाने के लिए मरम्मत होगी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा के लिए ढांचागत मजबूती का कार्य कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ओपीडी, ड्रग स्टोर एरिया समेत अन्य स्थानों पर यह काम होगा।खिचड़ीपुर स्थित यह 100 बेड का अस्पताल काफी पुराना है। इसमें रोजाना बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी में परामर्श लेने आते हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि समय के साथ इमारत को मजबूती प्रदान करना जरूरी होता है।

इस के तहत ही अस्पताल परिवार के अलग-अलग हिस्सों में स्लैब, बीम और कॉलम की मरम्मत कराकर उनको मजबूती प्रदान की जाएगी। जिससे इमारत को आगे के लिए सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि एसी प्लांट में आग बुझाने की स्वचालित प्रणाली लगाई जाएगी। ताकि किसी तरह की अनहोनी को समय रहते रोका जा सके। इसके अलावा अस्पताल परिवार में खराब सीसीटीवी कैमरों को बदलवाया जाएगा।----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।