केरल में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, खिड़की क्षतिग्रस्त
केरल के पलक्कड़ में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने की घटना हुई। शुक्रवार को एर्नाकुलम से बेंगलुरु जा रही ट्रेन पर पथराव किया गया, जिससे एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई। जीआरपी और आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है।

पलक्कड़, एजेंसी। केरल के पलक्कड़ में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई है। पथराव में ट्रेन की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि एर्नाकुलम से बेंगलुरु जा रही वाली वंदे भारत पर शुक्रवार शाम पथराव किया गया था। यह घटना शाम करीब साढ़े चार बजे पलक्कड़ जिले में पराली के पास हुई। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। लेकिन ट्रेन की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने पराली में मौका मुआयना किया। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा, हो सकता है कि पत्थर मानसिक रूप से परेशान या नशे में धुत किसी व्यक्ति द्वारा फेंका गया हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


