Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsStephen Fry Compares Social Media to Polluted Rivers at Jaipur Literature Festival
ब्रिटिश लेखक ने सोशल मीडिया की तुलना प्रदूषित नदियों से की

ब्रिटिश लेखक ने सोशल मीडिया की तुलना प्रदूषित नदियों से की

संक्षेप:

ब्रिटिश लेखक स्टीफन फ्राय ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कहा कि सोशल मीडिया अब प्रदूषित नदियों की तरह हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले ये संवाद का माध्यम था, लेकिन अब व्यावसायिक हितों के कारण यह दूषित हो चुका है। उन्होंने अरब स्प्रिंग के दौरान इसके सकारात्मक पहलुओं का भी उल्लेख किया।

Jan 17, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जयपुर, एजेंसी। ब्रिटिश लेखक और अभिनेता स्टीफन फ्राय ने सोशल मीडिया की तुलना प्रदूषित नदियों से करते हुए कहा कि जो मंच कभी संवाद का माध्यम थे, वे अब अनियंत्रित व्यावसायिक हितों से दूषित हो चुके हैं। स्टीफन फ्राय ने शुक्रवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में ‘ए बिट ऑफ फ्राय’ सत्र में कहा कि अरब स्प्रिंग के दौर में सोशल मीडिया ने उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व में लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और नेताओं को जवाबदेह ठहराने में मदद की। फ्राय ने कहा, मैं लोगों को समझाता था कि सोशल मीडिया यह बताने के लिए नहीं है कि आपने दोपहर में क्या खाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह विचारों और संवाद की नदी जैसा स्वच्छ था। लेकिन समय के साथ उनका नजरिया बदल गया। उन्होंने कहा कि जैसे औद्योगिक क्रांति के दौरान नदियां प्रदूषित हो गईं, वैसे ही सोशल मीडिया भी बड़े पैमाने पर पूंजीवाद से जुड़कर दूषित हो गया है।