Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSteel Authority of India Ltd Wins 8 Awards at PRSI Conference
सेल को पीआरएसआई ने आठ पुरस्कारों से नवाजा

सेल को पीआरएसआई ने आठ पुरस्कारों से नवाजा

संक्षेप: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को 'पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया' द्वारा आठ पुरस्कार मिले। ये पुरस्कार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित 46वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन में दिए गए। कंपनी...

Wed, 25 Dec 2024 06:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को 'पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया' ने आठ पुरस्कारों से नवाजा है। सेल की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी को पीआरएसआई द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित 46वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन में ये पुरस्कार प्रदान किए गए। बयान में कहा गया, 'ई-न्यूजलेटर' श्रेणी में कंपनी के समाचार बुलेटिन 'सेलट्रैक' को उसकी प्रभावी प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा कंपनी को 'कॉरपोरेट फिल्म' श्रेणी, 'संचार अभियान' (इंटरनल पब्लिक्स) श्रेणी, 'हाउस' जर्नल (अंग्रेजी) श्रेणी, 'सर्वश्रेष्ठ पीआर कार्यक्रम' श्रेणी के साथ-साथ 'कॉरपोरेट अभियान में सोशल मीडिया के सर्वश्रेष्ठ उपयोग', 'कॉरपोरेट वेबसाइट' तथा 'वार्षिक रिपोर्ट' श्रेणी में पुरस्कार मिले।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।