Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsStarlink to Test Satellite Broadband Services Compliance in Mumbai
स्टारलिंक का परीक्षण 30-31 को

स्टारलिंक का परीक्षण 30-31 को

संक्षेप:

एलन मस्क की स्टारलिंक 30 और 31 अक्टूबर को मुंबई में उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए सुरक्षा और तकनीकी शर्तों के परीक्षण करेगी। यह परीक्षण कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष होगा और भारतीय उपग्रह...

Oct 29, 2025 04:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। एलन मस्क की अगुवाई वाली स्टारलिंक 30 और 31 अक्तूबर को मुंबई में उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए सुरक्षा और तकनीकी शर्तों के अनुपालन का परीक्षण करेगी। सूत्रों ने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष किया जाने वाला यह परीक्षण, स्टारलिंक को आवंटित अस्थायी स्पेक्ट्रम पर आधारित होगा। यह कदम भारतीय उपग्रह ब्रॉडबैंड बाजार में इसके नियोजित प्रवेश से पहले एक महत्वपूर्ण कदम होगा। ये परीक्षण स्टारलिंक के लिए व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने से पहले मंजूरी पाने की एक अनिवार्य आवश्यकता है। सूत्रों ने बताया कि स्टारलिंक जीएमपीसीएस प्राधिकरण की सुरक्षा और तकनीकी शर्तों के अनुपालन को प्रदर्शित करने के लिए एक परीक्षण करेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।