ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीश्रीलंकाई नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा

श्रीलंकाई नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा

- श्रीलंकाई नौसैनिकों ने भारतीय मछुआरों के जाल नष्ट कर दिए - मछुआरों के संगठन

श्रीलंकाई नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 10 Jan 2021 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

- श्रीलंकाई नौसैनिकों ने भारतीय मछुआरों के जाल नष्ट कर दिए

- मछुआरों के संगठन ने श्रीलंकाई नौसैनिकों की कार्रवाई की निंदा की

रामेश्वरम। एजेंसी

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और मछली पकड़ने वाली एक नौका जब्त कर ली है। इसके साथ ही एक अन्य घटना में श्रीलंकाई नौसैनिकों ने भारतीय मछुआरों के मछली पकड़ने वाले जाल नष्ट कर दिए। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को शनिवार को नेदुनथीवू के निकट गिरफ्तार किया और उनकी मछली पकड़ने वाली एक नौका भी जब्त कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में श्रीलंकाई नौसैनिकों ने शनिवार को कच्चाथीवू के निकट भारतीय मछुआरों की 20 नौकाओं के जाल नष्ट कर दिए। उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई जवानों ने भारतीय मछुआरों पर पथराव किया और बोतलें फेंकीं। मछुआरों के संगठन के प्रतिनिधि सेसुराजा ने श्रीलंकाई नौसैनिकों की कार्रवाई की निंदा की और कहा कि साजो-सामान को क्षतिग्रस्त करने से मछुआरों को मुश्किलें आती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें