श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने ईंधन भेजने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

Mar 29, 2026 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। भारत ने आपातकालीन सहायता के तहत श्रीलंका को 38,000 मीट्रिक टन ईंधन भेजा। यह ईंधन पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण श्रीलंका में हो रही ईंधन आपूर्ति की दिक्कतों के लिए आवश्यक था।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने ईंधन भेजने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

कोलंबो, एजेंसी। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने भारत द्वारा तेल से भरा टैंकर भेजने के लिए रविवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के स्थानीय संचालन, लंका आईओसी (एलआईओसी) के माध्यम से आपातकालीन सहायता के रूप में 20,000 मीट्रिक टन डीजल और 18,000 मीट्रिक टन पेट्रोल सहित 38,000 मीट्रिक टन ईंधन की एक खेप शनिवार को कोलंबो पहुंची। दिसानायके ने एक्स पर रविवार को एक पोस्ट में कहा कि कुछ दिन पहले मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण श्रीलंका में ईंधन आपूर्ति में हो रही दिक्कतों के बारे में बात की थी।

भारत के त्वरित सहायता के लिए आभारी हूं। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।