युद्धपोत बुशेहर पर सवार सभी सैनिक कोलंबो पहुंचे
Mar 06, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के युद्धपोत आईआरआईएनएस बुशेहर से 204 ईरानी नौसैनिकों को सुरक्षित कोलंबों बंदरगाह पहुंचा दिया है। चार नौसैनिक युद्धपोत पर ही रह गए हैं क्योंकि वहां इंजन में गड़बड़ी है। सभी नौसैनिकों की मेडिकल जांच के बाद उन्हें नौसेना के कैंप वेलिसारा भेजा गया।

कोलंबो, एजेंसी। श्रीलंका की नौसेना ने बताया कि ईरान के दूसरे युद्धपोत आईआरआईएनएस बुशेहर से 208 ईरानी नौसैनिकों में से 204 को सुरक्षित तरीके से कोलंबों बंदरगाह पहुंचा दिया है। श्रीलंका की नौसेना ने बताया कि चार ईरानी नौसैनिक युद्धपोत पर ही हैं क्योंकि युद्धपोत के इंजन में कुछ गड़बड़ी है। नौसेना के प्रवक्ता बुद्दिका संपथ ने बताया कि सभी नौसैनिकों को मेडिकल जांच के बाद नौसेना के कैंप वेलिसारा पहुंचा दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


