श्रीलंका में बिजली दरों में 40% तक बढ़ोतरी
श्रीलंका में ऊर्जा संकट बढ़ गया है। सरकार ने बुधवार से बिजली की कीमतों में 40 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है। पीयूसीएसएल के अनुसार, मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट बिजली की कीमत 61 रुपये से बढ़कर 84 रुपये हो गई है। ईंधन कीमतों में वृद्धि और ऊर्जा बचाने के लिए कार्य सप्ताह में बदलाव किया गया है।

- प्रति यूनिट बिजली की कीमत 61 रुपये से बढ़ाकर 84 रुपये की कोलंबो, एजेंसी। श्रीलंका में ऊर्जा संकट गहरा गया है। सरकार ने बुधवार से बिजली दरों में लगभग 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की घोषणा की है।पब्लिक यूटिलिटीज कमीशन ऑफ श्रीलंका(पीयूसीएसएल) के अनुसार अप्रैल में वैश्विक ऊर्जा कीमतों के अनुरूप बिजली की दरों में और बढ़ोतरी हो सकती है। पीयूसीएसएल के अध्यक्ष केपी एल चंद्रलाल ने बताया कि मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट (किलोवॉट घंटा) बिजली की कीमत 61 रुपये से बढ़ाकर 84 रुपये कर दी गई है, जो करीब 39.34% की वृद्धि है। वहीं कम खपत वाले उपभोक्ताओं (महीने में 30 यूनिट से कम) के बिल में 11.11% की बढ़ोतरी होगी।
श्रीलंका ने इस महीने ईंधन कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी की है और ऊर्जा बचाने के लिए चार दिन का कार्य सप्ताह लागू किया है। साथ ही निजी क्षेत्र से भी वर्क-फ्रॉम-होम व्यवस्था अपनाने की अपील की गई है। मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग बंद हो गया है, जिससे वैश्विक तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


