खेल : बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका ने सीरीज में बराबरी की
बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका ने सीरीज में बराबरी की महिला वनडे राजशाही, एजेंसी।

बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका ने सीरीज में बराबरी की महिला वनडेराजशाही, एजेंसी। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ कप्तान चामरी अटापट्टू के हरफनमौला प्रदर्शन (तीन विकेट, 40 रन) के साथ हर्षिता समरविक्रमा (50) और हंसिमा करुणरत्ने (40) के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका की महिला टीम ने बुधवार को दूसरे एक दिवसीय मुकाबले में बांग्लादेश को 70 गेंद रहते चार विकेट से हरा दिया। इसके साथ श्रीलंका ने बुधवार को तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। तीसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा।सस्ते में सिमटी टीम : बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन कप्तान चामरी अटापट्टू की अगुआई में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने पूरी मेजबान टीम को 45.5 ओवरों में 165 रन के स्कोर पर समेट दिया।
कप्तान निगार सुल्ताना ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। सरमिन सुल्ताना ने (25), नाहिदा अख्तर ने (20), रितु मोनी ने (17), शोर्ना अख्तर (16) और राबिया खान ने (15) रनों का योगदान दिया।शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। श्रीलंका की ओर से चामरी अटापट्टू के अलावा मल्की मदारा, निमाशा मीपेज और इनोका राणावीरा को दो-दो विकेट मिले। कविशा दिलहारी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।नाहिदा का पचासा : इसके बाद श्रीलंका ने 38.2 ओवरों में विकेट छह पर 166 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। कप्तान चामरी अटापट्टू ने अपनी 39 गेंदों की पारी में आठ चौकों लगाए। हंसिमा करुणरत्ने ने 64 गेंदों में छह चौके लगाते हुए 40 रन बनाए। 37वें ओवर में नाहिदा अख्तर ने अर्धशतक पूरा कर चुकीं हर्षिता समरवक्रिमा को बोल्ड कर लौटाया। उन्होंने 76 गेंदों में सात चौकों से 50 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए नाहिदा अख्तर ने चार जबकि सुल्ताना खातून और रितू मोनी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


