
खेल : श्रीधर श्रीलंका के फील्डिंग कोच बने
श्रीलंका क्रिकेट ने पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच आर श्रीधर को अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी-20 विश्व कप तक राष्ट्रीय टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। श्रीधर 2014 से 2021 तक भारत के फील्डिंग कोच थे और उन्होंने इस साल श्रीलंका में विशेष फील्डिंग शिविर भी आयोजित किया था।
कोलंबो, एजेंसी। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर को अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी-20 विश्व कप के आखिर तक अपनी राष्ट्रीय टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। श्रीधर 2014 से 2021 तक भारत के फील्डिंग कोच रहे थे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के राष्ट्रीय हाई परफार्मेंस सेंटर में 10 दिन का विशेष फील्डिंग शिविर भी आयोजित किया था। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, एसएलसी विश्व कप के समापन तक श्रीलंका राष्ट्रीय टीम के फील्डिंग कोच के रूप में श्रीधर की नियुक्ति की घोषणा करता है। बीसीसीआई के लेवल तीन के कोच श्रीधर ने 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी सेवाएं दी हैं।

अब वह श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम की फील्डिंग को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वह पाकिस्तान और इंग्लैंड के आगामी दौरों के दौरान खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे। इसके बाद विश्व कप की तैयारी शुरू होगी। उनकी नियुक्ति 11 दिसंबर से 10 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। श्रीधर ने कहा, मैं टीम के अंदर ऐसा माहौल तैयार करने की कोशिश करूंगा जिसे खेल भावना, जागरूकता और यह खेल खेलने का गर्व स्वाभाविक रूप से तैयार हो सके। फील्डिंग तभी फलती-फूलती है जब खिलाड़ी गेंद से, एक-दूसरे से और वर्तमान क्षण से जुड़ाव महसूस करते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




