Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSports Ministry Initiates Committee for International Coordination in Sports
खेल....अंतरराष्ट्रीय खेल संबंधों को नई दिशा देने का प्रयास

खेल....अंतरराष्ट्रीय खेल संबंधों को नई दिशा देने का प्रयास

संक्षेप:

भारत के खेल मंत्रालय ने सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों को अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाओं के साथ तालमेल के लिए अलग समिति बनाने का निर्देश दिया है। यह समिति प्रशिक्षण, सहयोग और बड़े टूर्नामेंटों की मेज़बानी में भारत की भागीदारी को मजबूत करेगी। समिति में वरिष्ठ सदस्य, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और विशेषज्ञ शामिल होंगे।

Jan 12, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- खेल मंत्रालय ने महासंघों से विदेशों से तालमेल के लिए अलग समिति बनाने को कहा - इसका काम विदेशी खेल संगठनों से संपर्क बढ़ाना, संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाना होगा नई दिल्ली, एजेंसी। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत की भूमिका को ज्यादा संगठित और प्रभावी बनाने की दिशा में खेल मंत्रालय ने बड़ी पहल की है। मंत्रालय ने सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों से कहा है कि वे अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाओं से समन्वय के लिए अलग समिति बनाएं। इससे प्रशिक्षण, सहयोग और बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी जैसे मामलों में भारत की भागीदारी मजबूत हो सकेगी। मंत्रालय ने महासंघों को भेजे पत्र में कहा है कि यह समिति महासंघ के वरिष्ठ सदस्यों, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रशासन का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञों को मिलाकर बनाई जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समिति की जानकारी और जिम्मेदारियों का ब्योरा 30 दिन के भीतर मंत्रालय को भेजना होगा। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब खेल सचिव हरि रंजन राव ने हाल ही में महासंघ अधिकारियों से कहा था कि वे रोजमर्रा के कामकाज से हटकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिश्ते मजबूत करने पर ध्यान दें। उनका कहना था कि प्रशासनिक काम पेशेवर अधिकारियों को सौंपे जाएं और महासंघ नेतृत्व वैश्विक मंच पर भारत के हितों को आगे बढ़ाए। मंत्रालय के मुताबिक, यह समिति अंतरराष्ट्रीय और एशियाई महासंघों में हो रहे बदलावों पर नजर रखेगी, जैसे नियमों में संशोधन, टूर्नामेंट ढांचे और चुनाव से जुड़ी गतिविधियां। इसके अलावा संयुक्त ट्रेनिंग कैंप, खिलाड़ियों और कोचों के आदान-प्रदान, ज्ञान साझा करने और भारत में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी की योजना भी बनाएगी। समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि भारत समय रहते बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी के लिए बोली प्रक्रिया में शामिल हो सके। साथ ही समय-समय पर मंत्रालय को यह जानकारी देगी कि किन देशों और संस्थाओं के साथ सहयोग आगे बढ़ रहा है। मंत्रालय ने साफ किया है कि इस पहल का मकसद भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले, अभ्यास के अवसर और आधुनिक खेल विज्ञान का लाभ दिलाना है, ताकि आने वाले वर्षों में उनका प्रदर्शन और मजबूत हो सके।