खेल : भारतीय टीम तुर्की महिला कप फुटबॉल में भाग लेगी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीभारतीय टीम तुर्की महिला कप फुटबॉल में भाग लेगी नई दिल्ली। भारतीय सीनियर...

भारतीय टीम तुर्की महिला कप फुटबॉल में भाग लेगी
नई दिल्ली। भारतीय सीनियर महिला टीम 21 से 27 फरवरी तक अलान्या में तुर्की महिला कप फुटबॉल में भाग लेगी। भारत के अलावा एस्टोनिया, कोसोवो और हांगकांग की टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में आयोजित किए जाने वाले इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। हर टीम आपस में एक बार भिड़ेगी। राउंड-रॉबिन चरण के अंत में तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। भारत 21 फरवरी को एस्टोनिया से खेलेगा। इसके बाद टीम हांगकांग (24 फरवरी) और कोसोवो (27 फरवरी) से भिड़ेगी। भारत की नई मुख्य कोच लैंगम चाओबा देवी की देखरेख में 10 फरवरी से भुवनेश्वर में 30 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों का एक सप्ताह का शिविर लगेगा।


