ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीखेल : फुटबॉल् : एमबापे के दम पर फ्रांस नॉकआउट में

खेल : फुटबॉल् : एमबापे के दम पर फ्रांस नॉकआउट में

दोहा। स्टार फुटबॉलर काइलियान एमबापे के दो गोल के दम पर गत चैंपियन फ्रांस ने

खेल : फुटबॉल् : एमबापे के दम पर फ्रांस नॉकआउट में
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 26 Nov 2022 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

दोहा। स्टार फुटबॉलर काइलियान एमबापे के दो गोल के दम पर गत चैंपियन फ्रांस ने डेनमार्क को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से पराजित किया। इस जीत से फ्रांस नॉकआउट में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई। 23 वर्षीय स्टार फॉरवर्ड ने 61वें मिनट और 86वें मिनट में गोल किए। एमबापे पिछले 12 मैच में 14 गोल कर चुके हैं। उनके अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या 31 हो गई है। डेनमार्क के लिए एकमात्र गोल आंद्रेस क्रिस्टिनसेन ने 68वें मिनट में हैडर से किया। पहला हाफ गोलरहित रहा।

24साल से जीता फ्रांस : फ्रांस की टीम ने 24 साल बाद विश्व कप में डेनमार्क को पराजित किया। इससे पहले उसने इस प्रतिद्वंद्वी पर 1998 में 2-1 से जीत दर्ज की थी। उसके बाद खेले गए दो मुकाबलों में से फ्रांस कोई नहीं जीता पाया था। 2002 में उसे 0-2 से हार मिली तो 2018 में खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें