ओशो धाम में आध्यात्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Feb 12, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली के झटीकरा रोड स्थित ओशो धाम में गुरुवार को 'डिसाइपल डे' पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मा योग लक्ष्मी के जीवन पर आधारित पुस्तक 'द ओनली लाइफ' से अंश पढ़े गए। कलाकार हीरल सिंघल की प्रदर्शनी 'डिवाइन इंटरवेंशन' का उद्घाटन भी हुआ, जिसमें 15 चित्र प्रदर्शित हैं।

नई दिल्ली, प्र.सं.। झटीकरा रोड स्थित ओशो धाम में गुरुवार को ‘डिसाइपल डे’ पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। ओशो की पहली शिष्या मा योग लक्ष्मी के जीवन पर आधारित रशीद मैक्सवेल की पुस्तक द ओनली लाइफ से अंश पाठ किया गया। साथ ही कलाकार हीरल सिंघल की प्रदर्शनी डिवाइन इंटरवेंशन का उद्घाटन हुआ। प्रदर्शनी में ध्यान और आंतरिक शांति पर आधारित 15 चित्र प्रदर्शित हैं। यह 11 मार्च तक सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। आयोजन में बड़ी संख्या में अनुयायी और कला प्रेमी शामिल हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSpiritual and Cultural Event Celebrated on Disciple Day at Osho Dham New Delhi




