यूएई से सुरक्षित दिल्ली पहुंचे 50 भारतीय

Mar 06, 2026 08:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पश्चिम एशिया में जंग के बीच, स्पाइसजेट का विमान शुक्रवार को फुजैरा से 50 यात्रियों को लेकर दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचा। ये सभी लोग 28 फरवरी को विजय रत्न अवॉर्ड समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। संघर्ष के कारण कई उड़ानें रद्द हो गईं, लेकिन अंततः सभी सुरक्षित घर लौट आए।

यूएई से सुरक्षित दिल्ली पहुंचे 50 भारतीय

नई दिल्ली, एजेंसी। पश्चिम एशिया में जंग के बीच यूएई के फुजैरा से स्पाइसजेट का विमान शुक्रवार को 50 लोगों को लेकर दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचा। वतन वापसी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यूएई में फंसे सभी लोग 28 फरवरी को आयोजित विजय रत्न अवॉर्ड समारोह में शामिल होने के लिए यूएई गए थे। क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण कई उड़ानें रद्द होने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा यात्रियों में शामिल कर्नाटक के विवेकानंद होडेकर ने बताया कि उनकी फ्लाइट रद्द होने पर वह घबरा गए थे। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को दुबई से लगभग दो घंटे दूर स्थित फुजैरा एयरपोर्ट जाना पड़ा।

होडेकर ने बताया कि जब हम एयरपोर्ट पहुंचे तो आसपास कुछ मिसाइल हमलों को देखा और हमारे फोन पर चेतावनी आई कि उड़ान भरना सुरक्षित नहीं है। हम घबरा गए थे, लेकिन कुछ समय बाद अनुमति मिली और हम विमान में सवार हो गए। फ्लाइट रात 1 बजे उड़ी और सुबह 6 बजे सुरक्षित दिल्ली पहुंच गई। एक अन्य यात्री एमबी शास्त्री ने बताया कि जंग के कारण बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा और लगा कि शायद मैं घर नहीं लौट पाऊंगा।..........

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।