कटरा-हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलेगी
जम्मू में सोमवती अमावस्या के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए विशेष ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 14 जून को कटरा से रवाना होगी और 15 जून को हरिद्वार लौटेगी। ट्रेन में 16 कोच होंगे और यह प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

जम्मू, एजेंसी। सोमवती अमावस्या के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए अगले हफ्ते कटरा और हरिद्वार के बीच एक विशेष ट्रेन चलेगी। रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि विशेष ट्रेन (04606) 14 जून को शाम 6.15 बजे जम्मू-कश्मीर के कटरा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6.30 बजे उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (04605) हरिद्वार से 15 जून को शाम 5.20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह सात बजे कटरा पहुंचेगी। प्रवक्ता ने बताया कि इसमें कुल 16 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर, जनरल, एसी-3 टियर और एसी-2 टियर कोच शामिल हैं। ट्रेन रास्ते में प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर और रुड़की शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


