यह रेस्त्रां वसूलता है उल्टी का चार्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
स्पेन के एक रेस्त्रां ने लालची ग्राहकों को सबक सिखाने के लिए अनलिमिटेड बुफे में उल्टी करने पर 4,500 रुपये का जुर्माना लगाने का नियम बनाया है। इससे गंदगी और खाने की बर्बादी में कमी आई है। ग्राहक अब सोच-समझकर खाना खा रहे हैं।

मैड्रिड, एजेंसी। स्पेन के एक रेस्त्रां ने लालची ग्राहकों को सबक सिखाने के लिए एक अनोखा नियम बनाया है। दरअसल, यहां ‘अनलिमिटेड बुफे’ (जी भर कर खाएं) की सुविधा है, जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग इतना ज्यादा खा लेते थे कि वे रेस्त्रां में ही उल्टी कर देते थे। गंदगी और खाने की बर्बादी को रोकने के लिए रेस्त्रां मालिक ने अब वॉमिट फी वसूलना शुरू कर दिया है। अगर ग्राहक उल्टी करता है, तो उसे जुर्माने के तौर पर करीब 4,500 रुपये देने होंगे। इस फैसले के बाद खाने की बर्बादी में कमी आई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


