अमेरिका को अपना एयरबेस नहीं देगा स्पेन
ईरान से जंग के बीच स्पेन ने अमेरिका को एयरबेस का इस्तेमाल करने से मना कर दिया है। स्पेन के विदेश मंत्री ने कहा कि एयरबेस का इस्तेमाल अमेरिका के साथ करार के तहत नहीं होगा। इसके बाद, हवा में ईंधन भरने वाले टैंकर विमान मैड्रिड लौट गए। ईरान के नेता खामेनेई की पत्नी की भी मौत की खबर आई है।

- हवा में ईंधन भरने वाले विमान भी लौटे मैड्रिड, एजेंसी। ईरान से जंग के बीच स्पेन ने अमेरिका को अपना एयरबेस देने से मना कर दिया है। स्पेन के विदेश मंत्री जोश मुनुअल अलब्रेस ने कहा, स्पेन अमेरिका को अपना एयरबेस इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा स्पेन की संप्रभुता के अनुसार हम और अमेरिका इस एयरबेस का इस्तेमाल करते हैं। स्पेन के फैसले के बाद अमेरिकी विमान वहां से वापस लौट गए। उन्होंने बताया कि अमेरिका के साथ जो करार है उसके तहत एयरबेस का इस्तेमाल इस ऑपरेशन में नहीं होगा। स्पेन की रक्षा मंत्री मारग्रेटा रॉबल्स ने बताया कि हवा में ईंधन भरने वाले विमान बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर हमेशा स्पेन में तैनात रहते हैं।
फ्लाइट रडार24 के डाटा के अनुसार स्पेन की आपत्ति के बाद मोरोन एयरबेस से नौ टैंकर विमान रविवार को वहां से उड़ गए। जर्मनी स्थित रामस्टेन एयरबेस पर करीब सात विमान पहुंचे हैं। खामेनेई की पत्नी ने तोड़ा दम ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह बाघेरजादेह की भी मौत हो गई। ईरान के समाचार पत्र ईरान इंटरनेशनल ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में दावा किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले के दौरान खामेनेई की पत्नी चोटिल हो गई थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



