विश्व से बस 218 उपग्रह पीछे मस्क

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अब तक 14,844 सैटेलाइट भेजे हैं, जो कुल 15,062 उपग्रहों में से केवल 218 कम हैं। स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स के कारण यह तेजी आई है। भारत के पास 86 सैटेलाइट हैं, जबकि स्पेसएक्स की संख्या हैरान करने वाली है। हालांकि, इससे अंतरिक्ष में मलबा बढ़ने की चिंताएं भी हैं।

विश्व से बस 218 उपग्रह पीछे मस्क

वॉशिंगटन, एजेंसी। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अंतरिक्ष के इतिहास में रिकॉर्ड बनाने के करीब है। स्पेसएक्स ने अब तक 14,844 सैटेलाइट (उपग्रह) अंतरिक्ष में भेजे हैं, जो पूरी दुनिया द्वारा 1957 से अब तक भेजे गए कुल उपग्रह (15,062) से सिर्फ 218 कम हैं। इस तेजी की वजह स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट हैं, जिन्हें फाल्कन-9 रॉकेट के जरिये हर हफ्ते लॉन्च किया जा रहा है। जहां भारत के पास फिलहाल 86 उपग्रह हैं, वहीं एक निजी कंपनी का सात दशकों के वैश्विक सरकारी प्रयासों के बराबर पहुंचना हैरान करने वाला है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में सैटेलाइट से अंतरिक्ष में मलबा बढ़ने और खगोलीय प्रेक्षणों में बाधा आने की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।