ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीखुले में शौच पर दक्षिणी निगम काटेगा 50 रुपये का चालान

खुले में शौच पर दक्षिणी निगम काटेगा 50 रुपये का चालान

खुले में शौच की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम 50 रुपये का चालान करेगा। निगम आयुक्त ने इसका आदेश जारी कर दिया है। वहीं, कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पहले निगम...

खुले में शौच पर दक्षिणी निगम काटेगा 50 रुपये का चालान
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 21 Jul 2017 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

खुले में शौच की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम 50 रुपये का चालान करेगा। निगम आयुक्त ने इसका आदेश जारी कर दिया है। वहीं, कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पहले निगम पर्याप्त संख्या में सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था करे, फिर चालान की कार्रवाई की शुरू की जाए। स्वच्छता रैंकिंग सर्वेक्षण के सर्वे में दक्षिणी निगम देश के शीर्ष सौ शहरों में स्थान बनाने में कामयाब नहीं हो सका था। इसके बाद से ही निगम की ओर से रैंकिंग सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। सबसे पहले निगम को खुले में शौच से मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। निगम आयुक्त ने सुप्रीम कोर्ट में 1996 में चले एक केस का हवाला देते हुए गंदगी फैलाने और खुले में शौच करने पर 50 रुपये का चालान काटने का आदेश जारी किया है। ऐसा करने वाले व्यक्ति से मौके पर ही 50 रुपये वसूलने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए गए हैं। दूसरी ओर, निगम में कांग्रेस पार्षद दल के नेता अभिषेक दत्त ने निगम की कार्रवाई को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सार्वजनिक शौचालय नहीं बनाए गए हैं। इसलिए निगम को पहले इनके निर्माण पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। उसके बाद लोगों में जागरुकता अभियान चलाए जाने चाहिए। इसके बाद ही किसी का चालान काटने का अभियान शुरू हो। उन्होंने इस मुद्दे पर निगम सदन व अन्य बैठकों में विरोध जताने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें