नकली शॉपिंग ऐप से पैसा बचाते युवा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीसियोल, एजेंसी। दक्षिण कोरिया के युवा आजकल ‘डोपामाइन साइट’ का खूब इस्तेमाल कर रहे

सियोल, एजेंसी। दक्षिण कोरिया के युवा आजकल ‘डोपामाइन साइट’ का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। ये नकली ऑनलाइन स्टोर दिखने में बिल्कुल असली शॉपिंग ऐप जैसे होते हैं, जहां युवा सामान कार्ट में डालते हैं और ऑर्डर भी ट्रैक करते हैं। अंतर बस इतना है कि सामान डिलीवर नहीं होता, न ही पैसा कटता है। दरअसल, शॉपिंग की लत असल में सामान खरीदने से ज्यादा, उस प्रक्रिया से मिलने वाली खुशी से जुड़ी है। यह ट्रेंड युवाओं को बिना पैसे खर्च किए शॉपिंग का मजा लेने व बचत करने में मदद कर रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


