दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति 19 को भारत आएंगे
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली ज्युंग 19-21 अप्रैल के दौरान भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ प्रथम महिला किम हेया क्यूंग और मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। राष्ट्रपति ली की यह भारत की पहली यात्रा होगी।विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ली जे म्युंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पोत निर्माण, व्यापार, निवेश, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, उभरती प्रौद्योगिकियों, जन-संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।
वे पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मिलेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उनसे मुलाकात करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच बहुआयामी साझेदारी है, जिसकी जड़ें प्राचीन सभ्यतागत संबंधों और लोकतंत्र एवं विधि के शासन के साझा मूल्यों में निहित हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


