दो हजार साल बाद फिर बना ‘सोने जैसा’ कपड़ा
दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञों ने प्राचीन 'सी सिल्क' कपड़े को फिर से बनाने में सफलता हासिल की है। यह कपड़ा 2,000 साल पहले गायब हो गया था और इसे समुद्री सीप के धागों से बनाया गया है। इसकी सुनहरी चमक प्राकृतिक रूप से रोशनी को परावर्तित करने वाली रेशों से आती है।

सियोल, एजेंसी। दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञों ने ‘सी सिल्क’ नाम के एक प्राचीन कपड़े को फिर से बनाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। कैसे बना यह कपड़ा : यह कपड़ा लगभग 2,000 साल पहले गायब हो गया था और इसे पुराने समय में केवल राजा-महाराजा ही पहनते थे। यह कपड़ा किसी कीड़े से नहीं, बल्कि समुद्र में पाए जाने वाले एक खास किस्म के क्लैम यानी सीप के धागों से बनाया गया है। ये सीप खुद को चट्टानों से चिपकाने के लिए मजबूत रेशमी धागे बनाते हैं। इस कपड़े की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें कोई भी बाहरी रंग या केमिकल इस्तेमाल नहीं होता।
इसकी सुनहरी चमक इसके रेशों की खास बनावट से आती है, जो रोशनी को प्राकृतिक रूप से परावर्तित करते हैं। विशेषज्ञों ने नैनोसाइंस की मदद से इन धागों को साफ करने और बुनने का सही तरीका खोजा, जो प्राचीन समय की कारीगरी से मेल खाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



