
खेल : क्रिकेट - कप्तान बावुमा की दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी
कप्तान बावुमा की दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी भारत दौरा दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम
कप्तान बावुमा की दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी भारत दौरा दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम : तेंबा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन्ने, डेवाल्ड ब्रेविस, जुबैर हमजा, टोनी डी जोरजी, कॉर्बिन बॉश, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, कैगिसो रबाडा, साइमन हार्मर। जोहानिसबर्ग, एजेंसी। कप्तान तेंबा बावुमा पिंडली की चोट से उबर गए हैं। उन्हें भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए सोमवार को दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल कर लिया गया। पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डंस में शुरू होगा जिसके बाद टीम गुवाहाटी जाएगी। वहां एसीए स्टेडियम 22 नवंबर से अपने पहले टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।

चार दिवसीय मैच खेलेंगे : बावुमा मैच अभ्यास की कमी पूरा करने के लिए 2 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका ए और भारत ए के बीच बेंगलुरु में होने वाले चार दिवसीय मैच में भाग ले सकते हैं। इस मैच से ऋषभ पंत भी चोट से वापसी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका ने साइमन हार्मर, केशव महाराज और सेनुरन मुथुस्वामी के रूप में अपने तीन प्रमुख स्पिनरों को टीम में शामिल किया है जिन्होंने पाकिस्तान में ‘टर्निंग ट्रैक’ पर बड़ा प्रभाव डाला था और वे भारतीय बल्लेबाजों को उनकी धरती पर परेशान कर सकते हैं। पिचों पर नजरें : अब यह देखना होगा कि भारत किस तरह की पिचें तैयार करता है क्योंकि इस महीने की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसने पूरी तरह से टर्न लेने वाली पिचों का चयन नहीं किया था। कैगिसो रबाडा, ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन और वियान मुल्डर तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुकरी कॉनराड ने कहा, हमने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में खेली टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। हम भारत में भी इसी तरह की चुनौती की उम्मीद कर रहे हैं और उन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी फिर महत्वपूर्ण साबित होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




