
खेल : महाराज की फिरकी में फंसा इंग्लैंड
दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को पहले वनडे में 175 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से हराया। इंग्लैंड 24.3 ओवर में 131 रन पर ऑल आउट हो गया। केशव महाराज ने 22 रन देकर 4 विकेट लिए। एडेन मार्कराम ने 86 रन बनाकर टीम...
वनडे सीरीज लीड्स, एजेंसी। केशव महाराज (22/4) की फिरकी के बाद एडेन मार्कराम (86) की तूफानी पारी से दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को इंग्लैंड को पहले वनडे में 175 गेंद रहते सात विकेट से करारी शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले इंग्लैंड को 24.3 ओवर में 131 रन पर ढेर कर दिया। यह इंग्लैंड का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा सबसे न्यूनतम स्कोर है। उसके बाद लक्ष्य 20.5 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बनाकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड के ओपनर जैमी स्मिथ (54) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 20 का आकंड़ा भी नहीं छू पाया। एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 102 रन था।
इसके बाद उसने अपने अंतिम सात विकेट 43 गेंद में मात्र 29 रन जोड़कर गंवा दिए। जैमी के अलावा जोस बटलर (15), जो रूट (14) और कप्तान हैरी ब्रूक (12) ही दोहरे अंक तक पहुंचे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव के अलावा तेज गेंदबाज वियान मुल्डर ने तीन विकेट चटकाए। दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। मार्कराम ने रेयान रिकल्टन (31 नाबाद) के साथ पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़े। आदिल राशिद ने मार्कराम को स्मिथ के हाथों कैच करवा इस साझेदारी को तोड़ा। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 11 रन ने चाहिए थे। कप्तान तेंमा बावुमा (6) भी राशिद का शिकार बने। स्टब्स को राशिद ने खाता भी नहीं खोलने दिया। डेवाल्ड ब्रेविस ने छक्के के साथ टीम को विजय दिलाई। मार्कराम ने 55 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के जड़े। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




