अपडेट::सोनम कपूर और आनंद आहुजा के लंदन में आलीशान घर को लेकर पड़ोसियों से विवाद

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अपडेट: अहूजा का आहुजा किया गया है फ्लैट्स का नौकरों और स्टाफ के

अपडेट::सोनम कपूर और आनंद आहुजा के लंदन में आलीशान घर को लेकर पड़ोसियों से विवाद

अपडेट: अहूजा का आहुजा किया गया है फ्लैट्स का नौकरों और स्टाफ के लिए उपयोग करने की बात का स्थानीय लोग कर रहे विरोध

लंदन, एजेंसी। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहुजा के लंदन के सबसे महंगे इलाकों में से एक 'नोटिंग हिल' खरीदी हवेली पर पड़ोसियों से विवाद हो गया है।

फ्लैट्स का विवाद

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों से जुड़ी कंपनी ने इस हवेली के पास ही एक दूसरी बिल्डिंग में 5 फ्लैट्स और खरीदे हैं, जिनकी कीमत करीब 51 करोड़ रुपये है। दावा किया गया है कि इन 5 फ्लैट्स का इस्तेमाल उनके हवेली में काम करने वाले नौकरों और स्टाफ के रहने के लिए किया जा सकता है। वहां रहने वाले स्थानीय पड़ोसी इस बात का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस आलीशान रिहायशी इलाके का माहौल बदल जाएगा।

इस कंपनी ने ब्लॉक का गैराज भी खरीद लिया है, जिसका इस्तेमाल अभी सामान रखने के लिए किया जाता है, लेकिन हो सकता है कि बाद में वहां कुछ कारें रखी जाएं।

अजीब धमकी का दावा

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पड़ोसियों ने जब इसके खिलाफ आवाज उठाई तो कंपनी के प्रवक्ता ने धमकी धमकी दी कि अगर उन्होंने विरोध करना बंद नहीं किया, तो उन फ्लैट्स को 'सोशल हाउसिंग' (यानी कम आय वाले लोगों या जरूरतमंदों के रहने की जगह) में बदल दिया जाएगा, जिससे उस इलाके की प्रॉपर्टी की कीमतें गिर सकती हैं। सोनम के प्रतिनिधियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ये फ्लैट्स निवेश के मकसद से खरीदे गए हैं और इनमें सोनम कपूर का कोई सीधा दखल नहीं है।

2023 में खरीदी थी प्रॉपर्टी

आनंद आहुजा और सोनम कपूर ने नॉटिंग हिल ब्लॉक 2023 में 21 मिलियन पाउंड(करीब 270करोड़ रुपये) में पुराना और जर्जर आलीशान घर खरीदा था। 200 साल पुरानी इस प्रॉपर्टी को खरीदने के तुरंत बाद दोनों ने इसे पूरी तरह से नया बनाने की योजना पेश की। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि वे अंदर से सबकुछ हटा देंगे सिर्फ बाहरी चारदिवारी रहने देंगे। एक बेसमेंट स्विमिंग पूल के साथ बॉस्केबॉल कोर्ट भी बनाएंगे। इस योजना को लेकर विवाद भी हुआ लेकिन आखिरकार मंजूरी मिल गई।

क्या कह रहे हैं लोग

एक घर के मालिक ने कहा, हमें बोलने से डराया जा रहा है। हमने यहां एक कम्युनिटी बनाई है, लेकिन अब वह बदल रही है, क्योंकि कुछ अरबपति हमारे घर को अपना एक और खेल का मैदान बनाना चाहते हैं। अगर वे उन लोगों को यहां आने देंगे जिन्हें वे 'सोशल हाउसिंग' कहते हैं, तो हालात और भी ज्यादा बिगड़ जाएंगे। यह एक अजीब तरह का खतरा है। यह पूरी बात ही बहुत अजीब और गलत लगती है।

सामान्य प्रश्न

सोनम कपूर ने लंदन में कौन सा इलाका खरीदा है?
सोनम कपूर ने लंदन के नोटिंग हिल इलाके में हवेली खरीदी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsDelhi Newsअपडेट::सोनम कपूर और आनंद आहुजा के लंदन में आलीशान घर को लेकर पड़ोसियों से विवाद